आरा, अगस्त 12 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार की शाम सोन नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव चौथे दिन अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नुरपुर के समीप सोन नदी से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमता गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश सिंह के 55 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार सिंह शनिवार की शाम खैरा स्थित सोन नदी तट पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंसने के कारण वे नदी में गिर गए और डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और एसडीआरएफ बड़हरा की टीम ने हवलदार बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार दो दिनों तक शव की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तीसरे दिन तक भी शव बरामद नहीं हो पाया था। मंगलवार की देर शाम अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नुरपुर के पास सोन नदी किनारे शव दिखाई देने पर व...