आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: भाजपा नेताओं ने धनुपरा स्थित नेत्रहीन विद्यालय में हारमोनियम, फल और चॉकलेट का किया वितरण आरा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को आरा के धनुपरा स्थित नेत्रहीन विद्यालय में सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं मेयर प्रतिनिधि आलोक अंजन उर्फ छोटे ने विद्यालय के नेत्रहीन बच्चों के बीच हारमोनियम, फल एवं चॉकलेट का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सह शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा, एमएलसी संतोष कुमार, एमएलसी जीवन कुमार, भोजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सेवा, सहयोग और ...