आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: चरपोखरी। प्रखंड के सेमरांव गांव में आजादी से पूर्व स्थापित सरयू विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के लिए भूमि दान देने वाले दानदाताओं सेमरांव निवासी स्व सरयू सिंह, स्व जंगबहादुर सिंह और स्व रंगबहादुर सिंह के तैलचित्रों का विद्यालय कार्यालय में औपचारिक रूप से अनावरण कर उन्हें स्थापित किया गया। विद्यालय की भूमिदाताओं के परिजनों की ओर से लंबे समय से इन तस्वीरों को स्थापित करने की मांग की जा रही थी। परिजनों के लगातार प्रयास के उपरांत अधिकारियों के निर्देश के बाद विद्यालय समिति ने यह निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में भूमिदाताओं के प्रपौत्र राजा सिंह, अशोक सिंह और रणविजय सिंह व चरपोखरी बीडीओ कुमार विम्लादित्य, सीओ प्रिंस प्रकाश, थानाध्यक्ष रविशंकर...