आरा, अगस्त 17 -- Ara News: जगदीशपुर। सेंट जेवियर स्कूल जगदीशपुर में सचिव फादर लुर्दू ने ध्वजारोहण किया। समारोह में मार्च पास्ट, पीटी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की गई। विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की झलकियां भी प्रस्तुत की। बेहतरीन मार्च पास्ट के लिए गांधी हाउस के बच्चों और बेहतर पीटी प्रदर्शन के लिए सुभाष हाउस के बच्चों को सम्मानित किया गया। विभिन्न उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाध्यापिका सिस्टर जेसलिन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ------ केनरा बैंक ने छह छात्राओं की दी छात्रवृत्ति शाहपुर। प्रखंड के सहजौली स्थित केनरा बैंक की शाखा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर शाखा प्रबंधक रविरंजन कुमार ने छह दलित छात्राओं को प्रति छात्रा तीन हजार से पांच हजार तक की छात्र...