आरा, नवम्बर 14 -- आरा में मारपीट, फिनाइल सेवन और सड़क हादसे की घटनाएं Ara News: आरा। चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव में शनिवार की सुबह सेंटरिंग ठोकने के विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक जोकटा गांव निवासी बिहारी सिंह का 26 वर्षीय पुत्र जितेश कुमार है। इसका इलाज आरा सदर अस्पताल लाया गया। उसके भाई ने बताया कि वे लोग अपना मकान बना रहे हैं। शनिवार की सुबह ढलाई को लेकर सेंटरिंग ठोका जा रहा था। तभी पड़ोसी द्वारा सेंटरिंग ठोकने से मना किया जाने लगा। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। उसके बाद पड़ोसी द्वारा उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उसका बड़ा भाई जितेश कुमार बीच-बचाव करने आया तो, उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ............. कीटनाशक के सेवन से महिला की हालत गंभ...