Ara News: सूर्य मंदिर विकास समिति की बैठक
आरा, अगस्त 30 -- Ara News: आरा, एसं। भोजपुर के उदवंतनगर के बेलाउर गांव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर परिसर में अध्यक्ष मधेश्वर शर्मा की मौजूदगी में बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सूर्य मंदिर विकास समिति को भंग कर नए संगठन का चुनाव किया जाए। बैठक में शामिल सदस्यों का कहना है कि वर्तमान अध्यक्ष ने भी पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। जल्द ही बैठक कर नए संगठन का चुनाव कराया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से त्रिवेणी चौधरी, गुप्तेश्वर चौधरी, बृजभूषण चौधरी, रामजी चौधरी, अवधेश चौधरी, अंजनी चौधरी, श्रवण राम, रामअयोध्या चौधरी, गामा चौधरी और प्रमोद कुमार समेत कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.