आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: ऑनलाइन स्कूल इन-आउट अनिवार्य, रोस्टर से होगी निगरानी बिना उपस्थिति दर्ज किये भ्रमण करने पर वेतन कटौती की कार्रवाई जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर, बिहिया, शाहपुर समेत सभी प्रखंडों में कार्यरत कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (सीआरसीसी) को अब विद्यालय भ्रमण पर जाने से पहले अपने मूल विद्यालय में ऑनलाइन हाजिरी बनानी होगी। कार्य पूरा करने के बाद वापस मूल विद्यालय लौटकर ऑनलाइन प्रस्थान भी दर्ज करना होगा। बिना उपस्थिति दर्ज कराए भ्रमण पर जाने वाले सीआरसीसी के वेतन में कटौती की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक के जारी आदेश में यह व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और डीपीओ (ईई एंड एसएसए) को जिला स्तरीय रोस्टर के अनुसार सभी प्रखंडों में शत-प्रतिशत अनुप...