Ara News: सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
आरा, जुलाई 12 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता नगर के साहेब टोला में शनिवार की देर रात गैस सिलेंडर में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना साहेब टोला निवासी अवधेश यादव के किराए के मकान में रहने वाले राजू कुमार के घर की है। सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर पहले रेगुलेटर बंद कर दिया गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने सिलेंडर को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग की लपटें देखते ही परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जोखिम उठाते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.