आरा, अक्टूबर 26 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले के तत्कालीन सहार के पूर्व विधायक रामनरेश राम की 16वीं बरसी पर सोमवार को क्रांति पार्क, पूर्वी नवादा आरा में संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया, जिसके बाद दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि रामनरेश राम भोजपुर के सामंतवाद विरोधी वर्ग संघर्ष के अगुआ थे। उनके नेतृत्व में गरीबों ने अपनी मुक्ति की लड़ाई की शुरुआत की थी, जो आज पूरे देश में जारी है। यह भी पढ़ें- Ara News: पूर्ववर्ती छात्र संघ ने रामकुमार सिंह की हत्या पर शोकसभा उन्होंने कहा कि वे सचमुच सामाजिक बदलाव के महानायक और उच्च दर्जे के कम्युनिस्ट नेता थे। संचालन नगर सचिव सुधीर सिं...