आरा, जुलाई 4 -- Ara News: -ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में साइबर सिक्योरिटी शीर्षक पर सेमिना आरा। शहर से सटे बामपाली स्थित ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में साइबर सिक्योरिटी पर शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की गयी। इसमें कक्षा नवम से 12वीं तक के करीब चार सौ छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

संगोष्ठी का विवरण साइबर सिक्योरिटी पर सीनियर एस्केलेटर इंजीनियर संचित अग्रवाल ने बच्चों को ढेर सारी बातें बताई। उन्होंने बताया कि साइबर से संबंधित पढ़ाई तो बहुत सारे लोग करते हैं पर कुछ लोग उसी तकनीक को सीख कर सुरक्षात्मक और सकारात्मक कार्य करते हैं तो कुछ नकारात्मक कार्यों को अंजाम देते हैं। बस इन्ही नकारात्मक कार्यों की वजह से साइबर सिक्योरिटी के कवच की आवश्यकता पड़ती है जो सकारात्मक रूप से सक्रिय साइबर विद्वानों की ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से द...