Ara News: सहेजनी से 12.85 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र हसन बाजार थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहेजनी गांव में छापेमारी की। इस दौरान विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि सहेजनी गांव में शराब की बड़ी खेप छुपाई गई है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सहेजनी निवासी आरोपी राजीव कुमार उर्फ लाला के घर और उसकी गौशाला पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान गौशाला के अंदर छिपाकर रखी गई कुल 12.855 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ही धंधेबाज राजीव कुमार उर्फ लाला को दबोच लिया। गिरफ्तार धंधेबाज को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.