आरा, जुलाई 6 -- Ara News: - डीएम की ओर से भेजा गया पत्र आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति और जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के अलावा प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य भाग लेंगे। इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा की ओर से डीएम को पत्र भेजा गया है। इस आलोक में डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से सभी के लिए सोमवार को पत्र जारी कर दिया गया। साथ ही शिविर में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है। इनमें जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष संजय महासेठ, ई. धीरेन्द्र सिंह, सदस्य अशोक कुमार चौबे, जितेन्द्र राम, भोला शंकर पाल, प्रिन्स बजरंगी, दुर्गा शंकर सिंह परमार, मनोजा देवी, रंजना श्रीवास्तव, शैलेन्द्र ...