Ara News: सहयोग शिविर : भोजपुर की 27 पंचायतों और नगर निकायों में 1203 आवेदन मिले, 90 फीसदी का निष्पादन
आरा, सितम्बर 1 -- Ara News: - जन आकांक्षाओं व स्थानीय मुद्दों के जल्द समाधान करें : डीएम -पूरे दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कम पहुंचे लोग आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले की 27 पंचायतों और नगर निकायों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में 1203 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान 90 फीसदी आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान जिले के उदवंतनगर प्रखंड की बकरी पंचायत के शिविर में पहुंचे डीएम मनेश कुमार मीणा ने अधिकारियों से कहा कि जन आकांक्षाओं व स्थानीय मुद्दों का जल्द समाधान करें। पूरे दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शिविरों में कम लोग पहुंचे। डीएम की ओर से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर आमजन से सीधे संवाद किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित उनके मुद्दों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.