आरा, नवम्बर 10 -- विशेष प्रशिक्षण से राजस्व कार्यों को मिलेगी गति Ara News: दाखिल-खारिज व परिमार्जन समेत 13 बिंदुओं पर मिलेगी ट्रेनिंग 20 तक प्रशिक्षण, शेष समय में अंचलों में निपटाएंगे जनता के काम जगदीशपुर, निज संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से प्रभावित दाखिल-खारिज, परिमार्जन समेत जमीन से जुड़े लंबित कार्यों को गति देने के लिए अब विशेष सर्वेक्षण अमीनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 13 से 20 नवंबर तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जगदीशपुर अनुमंडल सभागार में प्रतिदिन दोपहर दो से पांच बजे तक ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में अमीनों को 13 बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी। इनमें विभागीय ऑनलाइन सेवाएं व पोर्टल, राजस्व कार्यों के दायित्व, दाखिल-खारिज के नियम व प्रक्रिया, परिमार्जन प्लस के प्रावधान, रैयतों व सरकार के भूमि संबंधी अधिकार...