Ara News: सब रजिस्ट्रार तारकेश्वर पाण्डेय का सम्मान
आरा, जुलाई 29 -- Ara News: - नये सब रजिस्ट्रार संजय कुमार ने पदभार संभाला आरा, हमारे संवाददाता। आरा के निवर्तमान सब रजिस्ट्रार तारकेश्वर पाण्डेय की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन जिला निबंधन कार्यालय के सभागार में बुधवार को भव्य रूप से किया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों की ओर से इनके द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कई संरचनात्मक कार्यों की काफी सराहना की गई। इसमें अत्याधुनिक नये रजिस्ट्री भवन के निर्माण समेत कई उल्लेखनीय कार्य शामिल हैं। निवर्तमान आरा सब रजिस्ट्रार तारकेश्वर पाण्डेय ने अपने कुशल व्यक्तित्व, मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार प्रवृति के कारण सबके प्रिय रहे। इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान व्यक्तिगत पहल पर अत्याधुनिक अवर निबंधन कार्यालय को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाई। इनके द्वारा कराए गए कार्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.