Ara News: सब्जी गोला के फुटकर विक्रेताओं ने संघर्ष मोर्चा बनाया
आरा, अगस्त 6 -- Ara News: आरा, हमारे संवाददाता। सब्जी गोला के फुटकर विक्रेताओं ने गुरुवार को बैठक कर संघर्ष मोर्चा बनाया। बैठक की अध्यक्षता मेल नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने किया। इस दौरान कहा गया कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को हटाना गलत है। माले नेता ने बताया कि 17 सदस्यीय मोर्चा बनाया गया है। प्रतिनिधि मंडल 11 अगस्त को डीएम से मुलाकात कर अपनी बातें रखेगा। मोर्चा में मो. नासीर, मुन्ना राईन, इन्दू देवी,पनवा देवी, मो.जावेद, मो.युनुस, दिवाकर प्रसाद, मो. मकसुद, चन्दन चौरसिया, श्रीभगवान और फिरोज आलम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.