आरा, अगस्त 23 -- Ara News: बामपाली में आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं ने लिया सेवा और साधना का संकल्प

सत्संग का आयोजन आरा। ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला की ओर से सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के 80वें पावन जन्मोत्सव पर अनुमंडल स्तरीय सत्संग का आयोजन बामपाली में विधा सिंह, मेनका सिंह, अमृता सिंह और अशोक सिंह के मार्केट परिसर में किया गया। संचालन आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता ने किया। प्रो. उमेश पांडेय ने कहा कि सद्गुरु के जन्मोत्सव पर उनका गुणगान करना परम सौभाग्य है। उन्होंने धन, काया, मन और वचन से सद्गुरु की सेवा करने का आह्वान किया।

सद्गुरु की महिमा आश्रम पुरोहित मृत्युंजय शास्त्री ने कहा कि सद्गुरु की महिमा अपरंपार है और सेवा के मार्ग पर चलने वालों को भक्ति व मुक्ति का मार्ग मिलता है। आरा अनुमंडल संयोजक श्रीकृष्...