आरा, जुलाई 24 -- Ara News: -सदर अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने शुक्रवार को दोनों को दबोचा -पुराने एसी और पंखे चोरी कर ले जा रहे थे दोनों, पूर्व में भी घटना को दे चुके हैं अंजाम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा सदर अस्पताल परिसर स्थित पुराने इमरजेंसी वार्ड से एसी और पंखे लेकर भाग रहे दो चोरों को सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर दबोच लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। बाद में अस्पताल प्रशासन की सूचना पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पकड़े गये दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले गयी। इनके पास से चोरी के एसी और पंखे भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गये चोरों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी स्व. दीनानाथ पासवान के पुत्र सोनू कुमार और शिवलाल राम के पुत्र पप्पू कुमार शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने पूर्व मे...