आरा, सितम्बर 5 -- Ara News: आरा। शहर के महाराजा हाता गली नंबर-2 स्थित महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान, भोजपुर जिला सत्संग भवन में सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंच संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया। प्रो. उमेश पांडेय ने घुंघट का पट खोल रे, तोहे पिव मिलेंगे भजन प्रस्तुत किया, जबकि राजवंश सिंह ने गुरु जी जन्मवां लिहले वहे पुरवैया भजन सुनाया। जिला सचिव विजय पांडेय ने बताया कि छह सितंबर को सेमरांव आश्रम में संत नामदेव जी महाराज का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर पृथ्वी संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। पटना पश्चिमी मंत्री उमेश कुमार ने बताया कि संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज 18 सितंबर को सेमरांव आश्रम पहुंचेंगे। बिहार राज्य समन्वयक भूपेंद्र राय ने कहा कि परमात्मा के स्वरूप की पहचान के लिए अध्यात्म आवश्यक है। कार्यक्रम में द...