आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अनुवा गांव के समीप आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार अनुवा गांव निवासी राजमोहन सिंह का पुत्र शिवनाथ सिंह सुबह करीब दस बजे घर से बाजार जाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस और 112 को सूचना दी गई, लेकिन समय पर यह सुविधा नहीं पहुंच सकी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को नारायणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी है। इधर, जनसुराज नेता घनश्याम राय एवं वार्ड सदस्य पप्पू कुम...