आरा, अक्टूबर 12 -- हादसे में इंटर छात्र की मौत Ara News: पवना थाना क्षेत्र के बद्री टोला के समीप सोमवार की सुबह हुआ हादसा बच्ची को स्कूल छोड़ घर लौटने के दौरान तीनपहिया वाहन ने मारी ठोकर हादसे में जख्मी युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में पवना थाना क्षेत्र के बद्री टोला और पहरपुर गांवों के बीच सोमवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें इंटर के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत छात्र पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी संतोष साह का 18 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार था। जख्मी उसी गांव के केवलेश उपाध्याय का 18 वर्षीय पुत्र अंकित उपाध्याय है। अंकित का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची...