Ara News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अंचल क्लर्क जख्मी, आरा रेफर
आरा, जुलाई 22 -- Ara News: चरपोखरी, एक संवाददाता। चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान औरंगाबाद जिले के ओबरा निवासी विष्णु कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह चरपोखरी अंचल में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि वह आरा से बाइक से चरपोखरी कार्यालय ड्यूटी के लिए आ रहे थे। इसी दौरान सेमरांव के समीप अचानक सामने आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जहां वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए चरपोखरी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : दो बाइक के बीच टक्कर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.