आरा, अक्टूबर 27 -- सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा Ara News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आरा, एक संवाददाता। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने पर मंथन किया गया। डीएम मनेश मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित की ओर से मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और आम लोगों के सुरक्षित व सुगम आवागमन पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और तेज गति वाहन चलने वालों, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चालने वाले, वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग करने व अन्य ट्रैफिक नियमों क...