आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर कुरमुरी में चार घंटे तक सड़क जाम के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपित महिला को जेल पीरो, संवाद सूत्र भोजपुर में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे के किनारे स्थित सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में हुई चोरी की घटना के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों की ओर से चार घंटे तक सड़क जाम के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को नामजद आरोपित महिला बेबी देवी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुरमुरी गांव निवासी स्व. जय प्रकाश यादव की पत्नी रंजू कुंअर के घर बीते 21 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे गांव के ही संतोष साह की पत्नी बेबी देवी ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के आवेदन के आधार पर सिकरहटा थाने में मामला दर्ज क...