आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: आरा-बक्सर फोरलेन पर हुआ हादसा गजराजगंज ओपी क्षेत्र के टाटा शोरूम के समीप बुधवार की सुबह हुआ हादसा सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर खराबी चेक करने में झारखंड नंबर ट्रक ने मार दी ठोकर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में चालक ने तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया मोड़ के समीप गजराजगंज ओपी क्षेत्र के टाटा शोरूम के समीप बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इसमें यूपी निवासी ट्रक चालक की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत चालक यूपी के गोरखपुर जिले के गंगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव निवासी गंगा सागर यादव का 25 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश यादव था। इस मामले में उसके पिता गंगा सागर यादव के ...