आरा, जुलाई 13 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो शहीद भवन में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 231 बीएलओ शामिल हुए। बीडीओ सहायक निर्वाचक निबंधक अशोक कुमार ने सभी बीएलओ से वोटर लिस्ट में संसोधन, विलोपन और परिवर्द्धन के लिये प्राप्त ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत जानकारी ली और सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर पेंडिंग आवेदन को निपटा दिया जाये। निर्धारित समय के बाद आवेदन पेंडिंग रखने वाले बीएलओ पर अनुशासनिक कारवाई भी संभव है। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि वोटर लिस्ट में संसोधन, विलोपन और परिवर्द्धन का काम लगातार चलता रहता है। ऑनलाइन आवेदन बड़ी संख्या में पेंडिंग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...