आरा, अक्टूबर 9 -- खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन Ara News: आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में हुई जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में धोबहा स्थित संत जेवियर प्लस टू अकादमी के बच्चों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विद्यालय के दो बच्चों ने अलग-अलग खेलों में न केवल गोल्ड मेडल हासिल किया, बल्कि आगे की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। आर्चरी में गोल्ड और स्विमिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाले बच्चों को जिला प्रशासन से डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित पहले ही सम्मानित किया जा चुका है । विद्यालय की तरफ से स्विमिंग में बादल तिवारी ( शाहपुर प्रखंड के चारघाट चनौर का निवासी) ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल जीता। वहीं रॉक सिंह ने आर्चरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। दोनों बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय किनोर से...