Ara News: संगीत मार्तंड ललनजी की जयंती पर सजी सुर, ताल और नृत्य की महफिल
आरा, जुलाई 27 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। संगीत शिरोमणि एवं संगीत मार्तंड, प्रख्यात मृदंगवादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह ललनजी की जयंती स्थानीय मानसरोवर कॉलोनी स्थित सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हीं छात्राओं की ओर से दीप प्रज्ज्वलन एवं ललनजी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। केंद्राधीक्षक कावेरी मोहन ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की विशेषताएँ इस अवसर पर प्रो. श्याम मोहन अस्थाना की ओर से ललन जी पर विशेष रूप से रचित गीत तुम ओ विद्या के वरद पुत्र की छात्राओं ने सामूहिक प्रस्तुति दी। हारमोनियम पर कावेरी मोहन तथा तबले पर कृष्णकांत मानस ने संगत कर प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया।रंगकर्मी एवं समिति सदस्य शमशाद प्रेम ने ललन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.