आरा, अगस्त 20 -- Ara News: अगिआंव, संवाद सूत्र। प्रखंड के कमरिया गांव में गुरुवार को भाकप माले की ओर से संकल्प सभा कर सतीश यादव को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता प्रखंड सचिव भोला यादव व संचालन दसई राम ने किया। मौके पर पहुचे संसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि शोषितों की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे और सतीश यादव के सपनों को पूरा करेंगे। अगिआंव के पूर्व विधायक मनोज मंज़िल ने कहा कि शहीद सतीश यादव के क्रांति के सपनों को जनता कभी मुरझाने नहीं देगी। सांसद व पूर्व विधायक और अन्य माले कार्यकर्ताओं ने सतीश यादव के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ा कर और एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया। मौके पर भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय, रोहतास जिला सचिव जवाहर लाल सिंह, अगिआंव के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन, उपेन्द्र भारती, सुधीर यादव, आरवाईआए के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार,आइसा ज...