आरा, अगस्त 23 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में रविवार को श्री कृष्ण चेतना समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने किया। बैठक में आगामी चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन की तैयारियों के लिए नन्द किशोर यादव के नेतृत्व में तैयारी समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 'महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कन्हैया व्यास और सरोज यादव की टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूर्ण बैठक में समिति के सचिव अजय ...