आरा, अगस्त 18 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के खेल मैदान में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा समिति की बैठक भाई अवधेश की अध्यक्षता में हुई। शोभायात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा के बाद पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी गठित की गई। बसौना पंचायत पैक्स अध्यक्ष अमित यादव को अध्यक्ष, भाई अवधेश को सचिव, मनीष कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, विजय शंकर यादव उर्फ सरोज यादव को संरक्षक, रवि यादव को संयोजक और सुनील यादव को उप संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, पंकज यादव, दीपक यादव, लवकुश यादव व सोनू यादव, मीडिया प्रभारी अमरेंद्र यादव व प्रमोद यादव, महासचिव रितेश यादव, लालू यादव, वीर बहादुर राम, इंद्रजीत यादव, अभिषेक कुमार, गोलू जी और दीपक यादव बनाये गये। अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि शोभायात्रा को भव्य बनाने...