Ara News: श्रमदान से युवाओं ने खुद बनाया बाइक चलने लायक रास्ता
आरा, जुलाई 28 -- Ara News: पुलिया बनी पर एप्रोच रोड नहीं, भारी वाहनों की आवाजाही अब भी ठप ग्रामीणों ने कहा-जेसीबी से भराव कराकर जल्द बने स्थायी सड़क जगदीशपुर, निज संवाददाता। प्रशासनिक इंतजार से निराश जवईनियां के विस्थापितों ने मंगलवार को श्रमदान कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। पुलिया बनने के बावजूद एप्रोच रोड तैयार नहीं होने से दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद था। ऐसे में गांव के युवाओं ने स्वयं कुदाल और तगाड़ी उठाई और ईंट-मिट्टी डालकर बाइक चलने लायक अस्थायी स्लोप तैयार कर दिया। चंदन कुमार, मुकेश चौधरी समेत कई युवाओं ने सामूहिक श्रमदान कर पुलिया के दोनों ओर ढलान बनाई, जिससे अब मोटरसाइकिलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मंटू चन्द्रवंशी ने बताया कि पुलिया के दोनों ओर पर्याप्त मिट्टी नहीं है और किनारे करीब चार फीट पानी भरा हुआ है। इस कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.