आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: आरा। शहर के चर्चित हत्याकांड के बाद आयोजित स्व रामकुमार सिंह की श्रद्घांजलि सभा में शनिवार को बिस्कोमान व एनसीसीएफ के अध्यक्ष सह भाजपा नेता विशाल सिंह शामिल हुए। शहर के बाबू बाजार स्थित क्षत्रिय कल्याण संघ कार्यालय में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की शोक सभा में शामिल होकर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके हत्या को अमानवीय कृत्य बताया। प्रशासन से उनके हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चला कठोर सजा दिलाने की मांग की। इसके बाद बीते दिनों संदेश प्रखंड के त्रिथकौल गांव के सोन नदी में स्नान करने के दौरान डूबे मृतक सुधीर कुमार, आकाश कुमार, सिद्धार्थ कुमार और प्रेम कुमार के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया और परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में हर तरह की मदद को तैयार हैं। यह भी पढ़े...