आरा, अगस्त 20 -- Ara News: अगिआंव, संसू। संदेश थाना के संदेश बाजार स्थित एक दुकान में काम करने वाला युवक शौच के लिए निकला तो वापस नहीं लौटा। घटना सोमवार की शाम की है, जब वह शौच करने व घूमने को बोल कर अपने कार्य स्थल से निकला। जब देर हुई तो दुकानदार की ओर से उसकी तलाश की जाने लगी। लेकिन, कई दिन बीत जाने के बावजूद भी उसका कुछ पता नही चल सका। युवक कैमूर जिले के मोहनिया थाना के समहुता गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक मुन्ना साह है। किसी अनहोनी घटना को लेकर दुकानदार की ओर से संदेश थाने में आवेदन दी गई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घर से निकला किशोर लापता, केस इसके बाद पुलिस लापता युवक की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...