Ara News: शीशमहल चौक और मारुति नगर फीडर से आज बंद रहेगी बिजली
आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: आरा। शहर के शीशमहल चौक फीडर और मारुति नगर फीडर से आज गुरुवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आगामी पर्व-त्योहारों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग की ओर से पेड़ों की छंटाई और नंगे बिजली के तारों को कवर कंडक्टर से बदलने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से धरहरा पीएसएस से निकलने वाले 11 केवी शिशमहल फीडर और 11 केवी मारुति नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आज सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान शहर की रुई गली, मछुआ टोली, ब्राह्मण टोली, जगजीवन मार्केट, मीरगंज, भलुहीपुर, गांगी, शिशमहल चौक, गोपाली चौक, आरण्य देवी, बड़ी मस्जिद, पड़ाव, गौसगंज, विनय नगर, सिंघी, पैगा रोड और बड़हरा रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.