आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: भरत शर्मा व्यास और सुदर्शन व्यास ने बांधा समां, कई राज्यों से पहुंचे भक्त जगदीशपुर, निज संवाददाता। प्रखंड की शिवपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध शिवपुर कुटिया धाम पयहारी आश्रम में दो दिवसीय पूजा महोत्सव की धूम है। भोजपुरी लोकगायक भरत शर्मा व्यास और सुदर्शन व्यास के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। महोत्सव को लेकर कुटिया धाम परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। इसकी आकर्षक छटा लोगों को लुभा रही है। आयोजन में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। धाम परिसर में भव्य मेला भी लगा है, जहां बच्चे...