आरा, जुलाई 10 -- Ara News: आरा। आरा-बक्सर हाईवे के बामपाली के समीप बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का शाहाबाद विकास समिति के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने का प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखा। स्वागत करने वालों में शाहाबाद विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, बिमल कुमार सिंह, कमलेश सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह यादव, राधेश्याम यादव, पप्पू यादव, रंजीत यादव, संजय चौधरी, डॉ. बी. के. पंडित, मोहम्मद खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...