आरा, जुलाई 26 -- Ara News: आरा। तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हरिगांव, आरा में शनिवार को Motivational Speech cum Kavi Sammelan-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल , प्राचार्य डॉ राहुल कुमार पांडेय तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ वातावरण पूर्णतः ज्ञान, संस्कृति और साहित्य की गरिमा से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर गुरु रहमान, सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. शिखा दीप्ति (नई दिल्ली), प्रसिद्ध कवि श्री विनोद पाल (नई दिल्ली), निदेशक प्रशासन आकांक्षा सिंह, प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ई. ब्रिकांत...