आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र सोनवर्षा के महादेवगंज स्थित एनबीएस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को रविवार को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कविता, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया था। इस अवसर पर शिक्षक अंजली कुमारी, खुशी गुप्ता, रुमील माली, नागेन्द्र सिंह, रितेश कुमार, सीमा कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। निदेशक राजकिशोर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को ...