आरा, जुलाई 28 -- Ara News: आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के शिक्षकों के आवास भत्ता की दर में संशोधन किया गया है। आरा नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को आवास भत्ता 10 फीसदी मिलेगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जुलाई माह से शिक्षकों को नए दर से मिलेगा आवास भत्ता नगर पंचायतों के लिए भत्ता वहीं नगर पंचायत कोईलवर, गड़हनी, जगदीशपुर, बिहिया, शाहपुर व पीरो के शिक्षकों को साढ़े सात फीसदी की दर से आवास भत्ता मिलेगा। इस संबंध में डीईओ ने सभी बीईओ, सभी चिह्नित मिडिल स्कूलों के हेडमास्टर, हाई, प्लस टू व प्रोजेक्ट स्कूलों के हेडमास्टरों को निर्देश दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर शिक्षकों के आवास भत्ता की दर पोर्टल पर सुधार कर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।आवास भत्ते की दर के विवरण आवास भत्ता की दर को चार श्रेणियों में बांटा गया है। आरा...