आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: आरा। शिक्षक दिवस पर धरीक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कुल्हड़िया के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सचिव सिद्धनाथ सिंह ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। वे विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करते हैं। प्रबंधक लाल बहादुर सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। संचालन कॉलेज की छात्रा अदिति सुमन और छात्र विश्वजीत ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Ara News: शिक्षक दिवस : धरीक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग क...