आरा, अगस्त 22 -- Ara News: शाहपुर। प्रखंड के सहजौली गांव में चल रहा शिवभक्ति अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार हवन के बीच शनिवार को संपन्न हुआ। भक्ति अनुष्ठान की गूंज से गांव और क्षेत्र भक्ति के सागर में डूब गया। इस अनुष्ठान कार्यक्रम के आचार्य दलनछपरा गांव निवासी पं. शेहरू पांडेय, ईशवरपुरा मिल्की निवासी अचार्य पं अजीत तिवारी और बिहिया के कटेया गांव निवासी मनु तिवारी सहित कई पंडित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में देव दिनेश ओझा, मंटू ओझा, चंदन, कुंदन, अभिनंदन, व्यंकटेश, डुगु, विधान, सौरभ, किशु सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : विराटनगर में मानव कल्याण के लिए सवा लाख पार्थिव शिव पूजन सम्पन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...