Ara News: शाहपुर और करनामेपुर में आज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित
आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: शाहपुर । शाहपुर और करनामेपुर क्षेत्र में आज बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग जगदीशपुर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शाहपुर 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन में महाराजगंज पोखरा के पास तार बदलने का मेंटेनेंस कार्य होना है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान शाहपुर और करनामेपुर बिजली घर से जुड़े सभी गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। यह जानकारी करनामेपुर के कनीय अभियंता पवन कुमार राय ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.