आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: शाहपुर। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर होने के कारण कभी भी अनहोनी की घटना हो सकती है। इसे लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार तिवारी ने जगदीशपुर अनुमंडल सहायक विद्युत अभियंता और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शाहपुर को ज्ञापन सौंपा है। ट्रांसफार्मर शौचालय के मेन रास्ते में पड़ता है। इस रास्ते से जर्जर 11 हजार वोल्ट विद्युत तार भी गुजरा है। इसे लेकर कभी भी बड़ी घाटना हो सकती है। विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय दूधघाट, गोसाईपुर विधालय और आंगनबाड़ी गोसाईपुर के लगभग 270 से 280 बच्चे पढ़ने आते हैं। इससे अनहोनी की आंशका बनी रहती है। इससे विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों में भय एवं दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...