आरा, अगस्त 7 -- Ara News: -डीएम के आदेश पर आरा सदर सीओ ने जेसीबी से तोड़ा मकान -गड़हनी में भी सीओ की ओर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण आरा, हमारे संवाददाता। आरा शहर के गोढ़ना रोड़ में इंडियन ऑयल की पाइप लाइन पर अवैध अतिक्रमण कर बने मकान को आरा सदर सीओ अंकिता सिंह की ओर से शुक्रवार को जेसीबी से तोड़कर हटाया गया। इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा। डीएम तनय सुल्तानिया को इस संबंध में कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आरा सदर सीओ को तत्काल अवैध अतिक्रमण को हटाने का सख्त आदेश दिया। आदेश के आलोक में सीओ की ओर से स्थल पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को तोड़कर हटा दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अब दोबारा अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम के आदेश पर जिले के गड...