Ara News: शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
आरा, जुलाई 18 -- Ara News: पीरो। पुलिस ने अवर निरीक्षक सुगंधा कुमारी के नेतृत्व में पीरो थाना क्षेत्र के पसौर टोला में छापेमारी कर 14 लीटर देसी शराब बरामद कर ली। शराब बेचने के आरोप में पसौर टोला निवासी पप्पू राम की पत्नी ललीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पसौर टोला में शराब की बिक्री हो रही है। दल-बल के साथ पुलिस ने छापामारी की और ललिता देवी को शराब के साथ मौके पर पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.