आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: -डीईओ ने आठ प्रखंडों के लेखापालों से मांगा स्पष्टीकरण -रंग-रोगन व मरम्मत को ले 25 अक्तूबर की है डेडलाइन आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के हेडमास्टर अपने वेतन के पैसों से रंग-रोगन व मरम्मत कराने के मूड में नहीं हैं। गुरुवार को जिले के कई प्रखंडों में जेई के साथ बैठक में भी हेडमास्टरों ने इस बात को रखा। हेडमास्टरों की मानें तो वेतन का पैसे उनके घर-परिवार को चलाने के लिए मिलता है, न कि विभागीय कार्य कराने के लिए। पूर्व के अनुभव भी उनके लिए खराब रहे हैं। इस बात को लेकर भी वे रंग-रोगन व मरम्मत कराने से पीछे हट रहे हैं। हेडमास्टरों का कहना है कि छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिभ्रमण की राशि का भुगतान विभाग की ओर से नहीं किया गया है, जबकि उनकी ओर से 20 हजार रुपये खर्च कर...