आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: -वन विभाग की ओर से नगर निगम को पत्र लिख कचरे का उठाव का कराने की उठी मांग आरा, एक संवाददाता। शहर के रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में आम लोगों का प्रवेश शुरू होने के बाद पार्क के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। पार्क में बड़ी संख्या में लोगों के आने और 15 अक्तूबर से कैफेटेरिया शुरू होने के बाद सूखा और गीला कचरा भारी मात्रा में जमा हो रहा है। इसे लेकर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी आरा वन प्रक्षेत्र कन्हैया कुमार ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कचरे का उठाव कराने की मांग की है। रेंजर की ओर से लिखे पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि पिछले माह से ही वीर कुंवर सिंह पार्क में आम नागरिकों का प्रवेश शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में नागरिकों के प्रवेश के कारण पार्क के आसपास भारी मात्रा में सूखा कचरा और गीला...