Ara News: वीकेएसयू में विभिन्न परीक्षाओं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी
आरा, अगस्त 12 -- Ara News: आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने हाल में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। जारी परिणामों में बीबीए, बायोटेक्नोलॉजी और आईएफएफ के सत्र 2025-28 पार्ट वन, सत्र 2024-27 पार्ट टू तथा सत्र 2023-26 पार्ट थर्ड के रिजल्ट शामिल हैं। इसके अलावा बीसीए के सेमेस्टर-4 का परिणाम भी जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से बीसीए सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-27) का रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर सहित आवश्यक विवरण दर्ज कर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में आगे की पढ़ाई और आगामी शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर उत्सुकता बढ़ी है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.