आरा, अक्टूबर 23 -- परिभ्रमण शुल्क जमा करने पर विश्वविद्यालय का स्पष्टीकरण Ara News: कुलसचिव ने जारी किया पत्र, कहा- छात्र की स्वेच्छा पर निर्भर है शुल्क, जमा कर चुके छात्र आवेदन देकर ले सकेंगे वापस आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी विभागों और अंगीभूत महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं से लिए जा रहे परिभ्रमण शुल्क को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कुलसचिव रामकृष्ण ठाकुर ने इस संबंध में सभी पीजी विभागों और कॉलेजों को पत्र जारी किया है। पत्र में परिभ्रमण शुल्क पर सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों और सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि विभागों और महाविद्यालयों में परिभ्रमण शुल्क की राशि छात्र-छात्राओं से ली जाती है, लेकिन उक्त राशि जमा करना छात्र-छात्राओं की...